Guidelines for Publication Hindi

नाद नर्तन जर्नल ऑफ डांस एण्ड म्यूज़िक

शोध पत्र लिखने के दिशा निर्देश

1. शोध पत्र 3000 शब्दों से अधिक न हो तथा इसको लिखने के लिए निम्नलिखित प्रारूप का अनुसरण करें। 

2. कृपया 200 शब्दों का एक शोध सार भी संलग्न करें जिसमे निम्नलिखित बिन्दु सम्मिलित हों । 

    • भूमिका : विषय की पृष्ठभूमि को बताते हुए मूल विषय को बताएं । 
    • शोध समस्या : विषय के अनुरूप समस्या को अवश्य इंगित करें जिसका समाधान करने जा रहे हैं । 
    • उद्देश्य : शोध पत्र के लिखने के उद्देश्यों को बताएं । 
    • प्राक्कल्पना : लेख से पूर्व की गई कल्पना को अवश्य रूप से लेख में सम्मिलित करें (यदि आवश्यक हो तो) किसी समस्या को तथ्यों के आधार पर हल करने के लिए परिकल्पना/ प्राक्कल्पना आवश्यक है । 
    • अध्ययन की प्रासंगिकता : विषय की उपयोगिता को बताइये । 
    • शोध प्रविधि : शोध पत्र में प्रयुक्त शोध प्रविधि का वर्णन करें । 
    • निष्कर्ष : शोध पत्र में प्रयुक्त दत्त संकलन/शोध सामग्री से प्राप्त परिणामों के चर्चा करते हुए निष्कर्ष लिखें । 

3. उद्धरण देने के दिशा निर्देश :

    • उद्धरण देने के लिए केवल MLA के 8वें संस्करण का ही पालन करें । 
    • लेख लिखते समय कोष्ठक (bracket) के अंदर उद्धरण दें । 
    • उद्धरणों का विस्तृत रूप लेख के अंत में संदर्भ ग्रंथ सूची के अंतर्गत दें । 
    • अतिरिक्त सूचना के लिए फुट्नोट (पाद टिप्पणी) के अंतर्गत दी जा सकती है जिसे संदर्भ सूची से पहले दे सकते हैं । 

उद्धरण देने के लिए कृपया निम्न का पालन करें : – 

3.1. पुस्तक के एक लेखक के लिए: 

कोष्ठक में : (अंतिम नाम और पृष्ठ संख्या) उदाहरण के लिए : (शर्मा 28)

संदर्भ ग्रंथ सूची में : लेखक का अंतिम नाम, प्रथम नाम, पुस्तक का शीर्षक, प्रकाशक का नाम, संस्करण

 

3.2. पुस्तक के दो लेखकों के लिए: 

कोष्ठक में : (दोनों लेखकों के अंतिम नाम और पृष्ठ संख्या) उदाहरण के लिए : (शर्मा एवं जैन 132)

संदर्भ ग्रंथ सूची में : प्रथाम लेखक का अंतिम नाम, प्रथम नाम, द्वितीय लेखक का प्रथाम नाम, अंतिम नाम, पुस्तक का शीर्षक, प्रकाशक का नाम, संस्करण

 

3.3. दो से अधिक लेखकों के लिए: 

कोष्ठक में: (लेखक के अंतिम नाम के बाद अन्य लेखकों के नाम लिखने के बजाए et al. लिखें तथा पृष्ठ संख्या लिख दें) उदाहरण के लिए: (शर्मा et al. 28)

संदर्भ ग्रंथ सूची में: लेखक का अंतिम नाम, प्रथम नाम et al. पुस्तक का शीर्षक, प्रकाशक का नाम, संस्करण 

 

3.4. एक लेखक का जर्नल में छपे शोध पत्र के लिए: 

कोष्ठक में: (लेखक का अंतिम नाम और पृष्ठ संख्या) उदाहरण के लिए (श्रीवास्तव 92)

संदर्भ ग्रंथ सूची में: लेखक का अंतिम नाम, प्रथम नाम, लेख का शीर्षक, वर्ष, अंक, पृष्ठों की संख्या तथा जर्नल का URL 

 

3.5. साक्षात्कार के लिए: 

कोष्ठक में: (साक्षात्कार देने वाले का अंतिम नाम) (शर्मा)

संदर्भ ग्रंथ सूची में: साक्षात्कार देने वाले का अंतिम नाम, प्रथम नाम, साक्षात्कार लेने वाले का नाम,  तिथि एवं वर्ष उदाहरण के लिए: साक्षात्कार: शर्मा, रवि साक्षात्कर्ता: वैभव भारद्वाज, 15 जनवरी 2020  

 

3.6. आन लाइन विडिओ के लिए: 

कोष्ठक में: (लेखक का अंतिम नाम, विडिओ देखने का समय)

संदर्भ ग्रंथ सूची में: लेखक का अंतिम नाम, प्रथम नाम, विडिओ का शीर्षक, वेबसाईट का नाम, वेबसाईट अपलोड करने वाले का नाम, विडिओ अपलोड करने की तिथि, महीना, और वर्ष, URL

 

3.7. वेबपेज:

कोष्ठक में: (लेखक का अंतिम नाम)

संदर्भ ग्रंथ सूची में: लेखक का अंतिम नाम, प्रथम नाम, लेख का शीर्षक, वेबसाईट, वेबपेज देखने की तिथि, महीना और वर्ष, URL

 

3.8. समाचार पत्र मे छपे लेख के लिए: 

कोष्ठक में: (लेखक का नाम)

संदर्भ ग्रंथ सूची में: लेखक का अंतिम नाम, लेखक का प्रथम नाम, लेख का शीर्षक, उपशीर्षक यदि कोई हो तो, समाचार पत्र का नाम, समाचार पत्र के छपने का स्थान, समाचार छपने की तिथि, पृष्ठ संख्या

MLA संदर्भ को विस्तार से जानने के लिए कृपया निम्न लिंक को क्लिक करें: 

    1. https://www.scribbr.com/category/mla/
    2. https://owl.purdue.edu/owl/research_and_citation/mla_style/mla_formatting_and_style_guide/mla_in_text_citations_the_basics.html
    3. https://www.easybib.com/guides/citation-guides/mla-format/mla-citation/

शोधार्थी अपने शोध पत्र में उद्धरण देने के लिए नाद नर्तन वेब साइट में दिए गए शोध पत्रों के संदर्भ भी दे सकते हैं । 

 

शोधार्थी MLA उद्धरण तकनीक को जानने के लिए नाद  नर्तन में प्रकाशित लेख को निम्नलिखित लिंक को क्लिक करके देख सकते हैं । 

https://naadnartan.in/wp-content/uploads/2023/06/Mayank-Shah.pdf

Note: • Authors are requested for a plagiarism and AI detection check before submitting their Papers.

Accessibility Toolbar